Tuesday, May 20, 2025

टाइम पत्रिका की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में अजय बंगा, आलिया भट्ट, ओलंपियन साक्षी मलिक शामिल

न्यूयॉर्क। विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिका द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रतिष्ठित लोगों में भारतीयों ने बड़ी संख्या में प्रभावशाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। इस सूची में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल शामिल हैं।

टाइम के ‘वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान और भौतिकी की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन, भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान एवं रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की विधवा यूलिया नवेलनाया भी शामिल हैं। गत वर्ष जून में विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद से अजय बंगा ने अपनी कार्यशैली से टाइम सूची में जगह बनाई।

 

आलिया भट्ट के बारे में टाइम प्रोफाइल में कहा गया कि वह अद्भुत प्रतिभा के साथ न केवल दुनिया की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो एक दशक से अधिक समय से भारतीय फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए प्रशंसा पाने के साथ वह एक व्यवसायी महिला और परोपकारी भी हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला के बारे में कहा गया है, वह हमारे भविष्य को आकार देने में बेहद प्रभावशाली हैं और यह मानवता के लिए अच्छी बात है।

ओलंपियन साक्षी मलिक के बारे में ऑस्कर-नामित वृत्तचित्र की निर्माता निशा पाहुजा लिखती हैं कि वह भारत के ‘सर्वाधिक चर्चित पहलवानों’ में से एक थीं, जो महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न के आरोपित एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृज भूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग के लिए 2023 की शुरुआत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय