Sunday, May 19, 2024

पाकिस्तान भूखों मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को दे रहा राशन- योगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित किया। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़ नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन करता हूं। श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। जो आपने 22 जनवरी में देखा है, जो आपने 2020 में देखा। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते। इसीलिए अरूण गोविल को लाए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगाए। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।

 

 

मेरठ से दिल्ली तक एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मेरठ का खेल उद्योग दुनिया ने नाम कमा रहा है। 1947 में पाकिस्तान अलग हुआ तो संख्या कम थी लेकिन क्षेत्रफल पाकिस्तान का ज्यादा था। आज भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न मिल रहा है और पाकिस्तान के 22 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।

 

60 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है। 12 करोड़ किसानों को पीएम निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय दिए हैं। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतत्व में हुए हैं। कश्मीर में 370 क्या सपा बसपा कांग्रेस खत्म कर पाते। अयोध्या में राम मंदिर का सपना बसपा सपा कर पाते है। पहले यहां दंगे होते थे। आज यहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय