Friday, April 26, 2024

बारिश और तेज हवाओं के बीच बच्चों और बुजुर्गों का रखे ध्यान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मौसम लगातार बदल रहा है। गर्मी काफी बढ़ गई थी। लेकिन अब बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान कम हो गया है। बदलते मौसम ज्यादा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर। ऐसे मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि ऐसे मौसम में लापरवाही बरती जाए तो खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में हल्के गर्म कपड़े पहनकर रखने चाहिए। अगर गर्मी लगे तो पंखे को हल्का करके चला सकते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसी चलाने से परहेज करें। तली भुनी चीजों से बचें। मौसमी फलों जैसे खीरा, तरबूज, संतरा को भोजन में जरूर शामिल करें। अगर सर्दी, बुखार जैसे लक्षण दिखें तो चिकित्सक से संपर्क करें।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर पर प्रभाव पड़ता है। शरीर का तापमान सही रहे, इसके लिए आइसक्रीम या अन्य ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। हल्के गर्म और शरीर को पूरे ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय