Sunday, May 19, 2024

लखनऊ में लड्डू खाने से कई बच्चे बीमार,अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में लड्डू खाकर कई बच्चे बीमार हो गये। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बच्चों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है शेष बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।

मेहंदी गंज इलाके में रहने वाले 12 से अधिक बच्चे उल्टी दस्त की शिकायत पर बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार देर रात को भर्ती हुए। बच्चों के परिवार का कहना है कि एक कार्यक्रम में बांटे गये लड्डू खाने से एका-एक बच्चे बीमार पड़ गये। नक्खास स्थित हाजी साहब मिठाई की दुकान से लड्डू लाए गये थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इसे खाते ही हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। कुछ बच्चों को आराम मिलते ही घर भेज दिया गया था। साथ ही कुछ बच्चे अस्पताल में भर्ती थे। बलरामपुर के चिकित्सा अधीक्षक हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि आठ बच्चे आये थे। छह बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो बच्चे स्वस्थ हैं इन्हें भी जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय