Sunday, September 8, 2024

पुणे में बम मिलने से दहशत, बीडीडीएस ने डिफ्यूज किया

मुंबई। पुणे के एनडीए इलाके में शुक्रवार शाम बम मिलने से दहशत फैल गई। बीडीडीएस ने शनिवार तड़के इसे डिफ्यूज कर दिया। बावजूद इसके लोग अभी दहशत से उबर नहीं पाए हैं। पुणे पुलिस बम रखने वालों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, एनडीए इलाके के उत्तम नगर क्षेत्र में कमला देवी मंदिर के पीछे एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं पर मजदूरों ने बम जैसी वस्तु देखी। मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

सूचना पाते ही उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाई एन शेख टीम के साथ पहुंचे। बाद में इसकी सूचना बीडीडीएस को दी। इसके बाद बीडीडीएस और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खाली करवा लिया। आज तड़के बम को डिफ्यूज करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।म

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय