Tuesday, April 1, 2025

गाजियाबाद में कमरे में बेड़ पर पत्नी तो फंदे से लटक रही थी पति की लाश, मौके पर पुलिस

गाजियाबाद। गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में आज शुक्रवार दोपहर का पति और पत्नी का शव कमरे में मिला। पत्नी प्रिया (25) का शव बेड पर और पति श्याम (28) का शव फंदे से लटक रहा था। श्याम का भाई जब घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आपसी मतभेद में घटना होना प्रतीक हो रहा है।

 

मूल रूप से एटा के रहने वाले श्याम पत्नी प्रिया और बेटी कृष्ण के साथ लोनी के शंकर विहार कॉलोनी में रहते थे। वह करावल नगर दिल्ली में एक दुकान पर काम करते थे। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में जॉब करती थी। श्याम की बड़ी बहन रूमा ने अपने भाई और भाभी को फोन किया था। फोन नहीं उठने पर उसने अपने भाई प्रवीण को उनके घर भेजा।
प्रवीण जब घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। उसने अपने भाई और भाभी को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज ना आने पर प्रवीण घर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुआ। अंदर जाकर देखा तो प्रिया मृतक अवस्था में बेड पर और श्याम फंदे पर लटका हुआ था।

 

उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी के कहीं और नौकरी करने से घर में विवाद हो रहा था। एसीपी ने बताया मौत की वजह की जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय