Thursday, April 17, 2025

मेरठ में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत,मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी के जंगल की है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 12वीं के छात्र शव मिला है। छात्र की कनपटी पर गोली लगी थी और पास में ही तमंचा पड़ा था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

 

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में किसान खेत में जा रहा था। इसी बीच ईख के खेत के पास उसने किशोर का शव देखा। किसान ने घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान उत्तम(17) पुत्र मनोज चौहान के रूप में हुई।

 

ग्रामीणों के अनुसार उत्तम कक्षा 12 का छात्र था। पुलिस ने जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम को बुलाया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान कर चल रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि कुछ दिन से छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

यह भी पढ़ें :  बाबा साहब की जयंती पर मेरठ कमिश्नरी में अधिकारी हुए एकजुट, किया नमन और माल्यार्पण
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय