Saturday, September 28, 2024

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी, आज पांच जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश के कई शहर भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ग्वालियर, चंबल और मालवा-निमाड़ के शहर सबसे ज्यादा तप रहे हैं। पिछले 2 दिन से रतलाम में भी तेज गर्मी है। वहीं, भोपाल-इंदौर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर-चंबल में लू का असर है। 24-25 मई से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रहने का अनुमान है। साथ ही भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) को भीषण गर्मी के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले बुधवार को भी भीषण गर्मी रही। रतलाम में पारा 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार दूसरे दिन रतलाम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, भोपाल और इंदौर सीजन के सबसे हॉट रहे। भोपाल में 43.9 डिग्री और इंदौर में टेम्प्रेचर 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 42 डिग्री रहा। हालांकि भोपाल में शाम को हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इसके बाद उमस का असर भी बढ़ा रहा। शिवपुरी, सागर, नौगांव, दतिया, गुना, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और धार में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। इस वजह से मध्यप्रदेश गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय