मेरठ। आरोपी ज्ञान सिंह पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद के द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 11 वर्ष के साथ छेडखानी की थी। जिस संबंध में थाना पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट बनाम ज्ञान सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
![](https://royalbulletin.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240504_175237.jpg)
थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को मकदूमपुर पुल से आज गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को कोर्ट के समक्ष पेश करने हेतु भेजा जा रहा है।