Monday, April 14, 2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, महिलाओं और बच्चों समेत 28 की मौत,22 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के वाशुक जिले में आज सुबह एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। बचाव और लेवी अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में लगभग 22 लोग घायल हो गए। उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर शोक जताया और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की।

 

प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें :  वक्फ विवाद : ममता बोलीं, बंगाल में लागू ही नहीं होगा तो, बवाल क्यों? अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय