Monday, February 24, 2025

गाजियाबाद में क्रेटा सवार युवकों ने बाइक सवार होम गार्ड को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने होमगार्ड को पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। मामले में गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

 

होमगार्ड जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात को वह ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी ने उनको साइड मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो क्रेटा कार सवार युवकों ने उतरकर उन पर हमला कर दिया। एक युवक ने लोहे की रोड से उनके सिर पर वार किया। इसमें उनको काफी छोटें आई हैं।

 

घटना की सूचना जितेंद्र ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय