Thursday, April 17, 2025

बिहार विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में तीन सीटों और एक सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद की सारण स्नातक सीट से डाॅ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह और कोशी शिक्षक सीट से रंजन कुमार को टिकट देने का फैसला किया है।

बिहार विधान परिषद की सारण शिक्षक सीट के उपचुनाव में भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।

बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और एक सदस्य की मृत्यु के कारण एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव 31 मार्च को होने हैं। परिणाम पांच अप्रैल को आएंगे। नामांकन का आखिरी दिन 13 मार्च है।

यह भी पढ़ें :  नीतीश कुमार को अगर उप प्रधानमंत्री बनाया जाए तो बिहार के लिए होगी गर्व की बात : अश्विनी चौबे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय