Saturday, March 15, 2025

मेरठ में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा 4142 वोट से आगे

मेरठ। लोकसभा चुनाव की मतगणना में मेरठ लोकसभा सीट पर कभी भाजपा तो कभी सपा उम्मीदवार आगे हो रहे हैं। फिलहाल सपा की सुनीता वर्मा ने भाजपा के अरुण गोविल पर 4142 वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं।

लोकसभा सीट पर भाजपा के अरुण गोविल और सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। कभी अरुण गोविल बड़ी बढ़त बनाते हैं तो अब सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा उनसे आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, सपा उम्मीदवार को अभी तक 431583 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के अरुण गोविल 427441 वोट लेकर दूसरे स्थान पर है। बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी को मात्र 62693 वोट ही मिल पाए हैं और वे तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। सपा उम्मीदवार ने 4142 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय