Wednesday, July 3, 2024

सहारनपुर में युवक ने घर में घुसकर युवती पर चलाई गोली,खुद को भी मारी गोली, हुई मौत

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर जाकर एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर गोली चला दी। युवती को मरा समझ युवक फरार हो गया और नजदीक खेत में जाकर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस घटना को एकतरफा प्यार में मानकर चल रही है। घटना नागल के गांव ताजपुर की है। देवबंद थाना के गांव भायला निवासी राजन पुत्र सोमपाल सुबह करीब दस बजे युवती के घर पहुंचा। घर में युवती और उसकी मां मिली।
युवती को देखते ही युवक ने उस पर गोली चला दी। इस पर युवती घायल हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। युवती की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देकर युवक गांव के नजदीक खेत में पहुंचा और उसी तमंचे से खुद गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई।
बताया जाता है कि ताजपुर में युवक की बुआ रहती है। जिसके चलते उसका आना-जाना रहता था।युवती भी एक वर्ष से पढ़ाई नहीं कर रही थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक जांच में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय