Thursday, April 24, 2025

शाहपुर में जामुन तोडऩे को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, तहरीर दी

शाहपुर। सरकारी नाले की पटरी पर खड़े जामुन के पेड़ से जामुन तोडऩे के विवाद में चली गोली से एक युवक घायल हो गया। पीडि़त के साथियों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त के साथी ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

 

थाना क्षेत्र के गांव सांझक निवासी शहजाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह गांव के ही  35 वर्ष तालिब, मोहसिन व नौमान के साथ गांव बरवाला से गांव मांडी जा रहे नाले की पटरी पर खड़े जामुन के पेड़ों से जामुन खाने के अलावा जामुन तोड़कर अपने गांव वापस जा रहे थे, उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान बाइक पर सवार गांव बरवाला निवासी उपेंद्र, नीरज व एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे और जामुन खाने व तोडऩे को मना किया, जिस पर जामुन तोडऩे वाले युवकों ने कहा कि उन्होंने सरकारी पेड़ से जामुन तोड़े है।

[irp cats=”24”]

 

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बरवाला निवासी उपेंद्र ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली तालिब की कमर को छूती हुई निकल गइ, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलाने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

 

घायल तालिब को लेकर उसके साथी शाहपुर थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय