Saturday, September 21, 2024

सहारनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय विनोद कुमार की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एक अन्य हादसे में बेहट थाना क्षेत्र के गांव बादलपुर के पास खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों 25 वर्षीय अवनीश और 22 वर्षीय पवन कश्यप की मौत हो गई।

 

 

पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बीती रात बाइक से भगवानपुर फैक्टरी से अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय