Thursday, April 17, 2025

गाजियाबाद में सड़क दुर्घटनाओं में ई रिक्शा चालक सहित दो की मौत,चालक फरार

गाजियाबाद। विजयनगर टी-पॉइंट से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही कार से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक अवनीश पांडेय निवासी गोकुलधाम सोसायटी, सिद्धार्थ विहार की मौत हो गई। जबकि, उसका एक साथी बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

 

 

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि जैसे ही कार विजयनगर टी-पॉइंट से स्टेशन की तरफ मुड़ी तभी ई-रिक्शा की सामने से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। हादसे में ई-रिक्शा चालक के घायल साथी को संतोष अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी चालक मौके पर कार छाेड़कर भाग गया।

 

पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश चल रही है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी मेरठ की तरफ जाने वाले वाहन ने उसको कुचल दिया। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए बरसात से पूर्व निगम करा रहा है 09 प्रमुख नालों का निर्माण, जल भराव की समस्या से शहर को मिलेगा समाधान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय