मुजफ़्फ़ऱनगर। जनपद में किसानों की सिंचाई व्यवस्था हेतू उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मन्त्री योगराज सिंह एवं राष्ट्रीय लोकदल मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने मुलाक़ात की और जनपद में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए टेल तक पानी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को देने का अनुरोध किया।
![](https://royalbulletin.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240504_175237.jpg)
सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए और किसानों की सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को समस्त राजवाहो में टेल तक पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों की फसल को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो सके।