Saturday, September 28, 2024

आगरा में ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की पर्यटक की मौत, मचा हड़कंप

आगरा ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश के कोठा वारी स्ट्रीट गुड़ीवाड़ा कृष्णा की 59 वर्षीय लिंगाला पुण्यवथी पत्नी वेंकेटेश्वरा राव की मौत हो गई। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम में वे बेहोश हो गई थीं। पर्यटन पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की शिल्पग्राम में ही तबीयत खराब हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी महिला पर्यटक लिंगाला पुनयावथी (59) की अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम परिसर में बेहोश हो गई थी। महिला के ग्रुप के सदस्य उन्हें ऑटो में अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने थाना पर्यटन पुलिस को सूचना दी गई। महिला को ऑक्सीजन दिया गया। पंप किया गया। महिला को एंबुलेंस में एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। वहां पर उनको डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। थाना पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी से वे बेहोश हुई थीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय