Saturday, May 18, 2024

नोएडा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना जेवर, सूरजपुर तथा थाना बिसरख क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शकील पुत्र शाहिद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई बादशाह कपड़े की फेरी लगाकर घर वापस लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वर्ना कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सूरजपुर के वरिष्ठ उप-निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि हीरा छैत्ती पत्नी चंद्र बहादुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से असम की निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार 27 नवंबर को रात के समय उसके पति अपनी कंपनी से ड्यूटी करके घर वापस आ रहे थे, तभी प्रिया गोल्ड फैक्ट्री के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती श्रुति अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति पंकज अग्रवाल स्कूटी पर सवार होकर लाल कुआं से ट्रांसपोर्टर से मिलने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही वह लाल कुआं पुल के पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक अन्य स्कूटी चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटनो की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय