Sunday, September 29, 2024

बुढ़ाना में कच्चे मकान की गिरी छत, तीन बच्चों सहित आठ लोग मलबे में दबकर घायल

बुढ़ाना। कस्बे के सफीपुर पट्टी में सोमवार अलसुबह कडिय़ों की छत भरभराकर गिर गई। घटना में सोता हुआ परिवार मलबे में दब गया। जोरदार आवाज और चीख पुकार सुन पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने मलबे को हटाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। सभी घायल और चोटिल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसील से लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया।

कस्बे के सफीपुर पट्टी में अकबर सैफी का परिवार कमरों व मकान की छत पर सो रहा था। सोमवार की अलसुबह अचानक मकान की कडिय़ों की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने और चोटिल होने से परिवार में चीख पुकार मच गई। आवाजे सुनकर पडोस के लोग दौड़ कर आए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिन्होंने मलबा हटाकर अकबर (65), उसकी पुत्री उजमा (22), पुत्र मुरसलीम (27), शहजाद (25), पुत्रवधु मुलकिशा (28), पौत्र भूरा (4), असद (8), रिहान (6) व पौत्री सुहाना (9) आदि को बाहर निकाला गया। घायलों में 4 वर्षीय बालक भूरा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मुलकिशा, मुरसलीम व उजमा को सीएचसी में भर्ती कराया। अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने सीएचसी पहुंच घायलों का हाल जाना। एसडीएम संजय सिंह ने लेखपाल को मौके पर भेजकर मकान का निरीक्षण कराया और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय