Sunday, September 29, 2024

उप्र में दो दिन में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा मानसून, हल्की बारिश से गिरा पारा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाओं के चलने से मानसून धीरे- धीरे सक्रिय हो रहा है और हल्की बारिश भी हो रही है। इससे जहां तापमान गिर रहा है तो वहीं उमस भरी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन में पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और झमाझम बारिश होगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, राजपीपला, उज्जैन, विदिशा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 48 घंटे बाद मानूसन पूरी तरह से सक्रिय होकर तेज बारिश शुरु कर देगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होती रहेगी। इससे तापमान सामान्य होने की संभावना बन गई है।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 67 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रही जिनकी औसत गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही और बारिश 2.8 मिमी हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 24 से 28 जून के मध्य तेज हवाओं (धूलभरी आंधी) एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय