Sunday, September 29, 2024

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने चालान काटकर उत्तर प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस द्वारा 14 दिन तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत हूटर-सायरन, लाल-नीली बत्ती लगाकर वाहन चलाने वाले, पुलिस कलर्स लगाकर वाहन चलाने वाले, जाति सूचक, संप्रदाय सूचक और अवैध रूप से उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार लिखकर वाहन चलाने वाले 5405 लोगों का चालान काटा है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस उत्तर प्रदेश में इस अभियान के तहत प्रथम स्थान पर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पुलिस उपयुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से हूटर-सायरन, लाल-नीली बत्ती लगाकर, पुलिस कलर्स लगाकर, वाहनों पर जाति सूचक, संप्रदाय सूचक तथा अवैध रूप से उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि 11 जून से 25 जून तक चले इस अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने हूटर-सायरन, लाल नीली बत्ती लगाकर वाहन चलाने वाले 1604, पुलिस कलर्स लगाकर वाहन चलाने वाले 371, वाहनों पर जाति सूचक, संप्रदाय सूचक तथा अवैध रूप से उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखकर वाहन चलाने वाले 3430 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत कुल 5405 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीसीपी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस उत्तर प्रदेश में इस अभियान के तहत अव्वल रही है।

 

इस विशेष अभियान के तहत पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि दिल्ली से सटे होने के चलते यहां पर काफी ब्यूरोक्रेट्स के परिवार के लोग रहते हैं। वे लोग अवैध रूप से अपने वाहनों पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर चलते हैं। इसके अलावा सत्तारूढ दल के कई छूट भइया नेता अवैध रूप से अपने वाहनों में हूटर और सायरन लगा रखे हैं। उनका काफिला जैसे ही शहर से गुजरता है सायरन से वातावरण गुंजायमान हो जाता है। इस तरह के नेताओं को पुलिस के इस अभियान से काफी परेशानी हुई। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीआईपी कल्चर वाले नेताओं के पर कतरने के लिए इस विशेष अभियान को चलाने का आदेश दिया था। इस अभियान के तहत कई बड़े-बड़े हवाबाजों के सायरन और हूटर उतारे गए। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय