Sunday, October 6, 2024

मेरठ के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई

मेरठ। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले एक दिन में 30 से 35 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। अब 15 मरीजों के ही हो पा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए दो माह बाद की तारीख दी जा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला अस्पताल में एक मशीन पर ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। पहले एक दिन में 30 से 35 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे, लेकिन अब मुश्किल से 15 अल्ट्रासाउंड ही हो पा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से दोपहर तक मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पहले एक दिन में 20 से 25 मरीजों को डेढ़ माह बाद की तारीख दी जा रही थी। अब अल्ट्रासाउंड कम होने से दो माह बाद की तारीख 15 मरीजों को ही दी जा रही है।

 

ये बोले मरीज:

 

शास्त्री नगर निवासी मंजू शर्मा ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक माह पहले पांच जून को आई थी। उस दिन तारीख दी गई थी। उसे लीवर में परेशानी है। वह सुबह से आई हुई है। अभी तक अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।

गांव दौराला निवासी सतवीर सिंह ने बताया उसे कमर में दर्द रहता है। वह पहले मई में आए थे। उस दिन उन्हें बाद की तारीख दी गई थी। दो घंटे से आया हुआ हूं। अभी अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।

 

 

सूरजकुंड निवासी सूरज ने बताया उसके गुर्दे में पथरी है। पहले 20 मई को अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। तब उन्हें तारीख दी गई। अब करीब डेढ़ हो गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय