Friday, October 18, 2024

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरकर मासूम की मौत,परिजनों में कोहराम

गाजियाबाद। लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र की खुशी वाटिका कॉलोनी में सुबह निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिरकर तीन साल की मासूम की मौत हो गई। टैंक में पानी भरा हुआ था। बच्ची खेलते हुए टैंक तक पहुंची थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

खुशी वाटिका कॉलोनी में प्रमोद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ट्रैक्टर चलाते हैं। परिवार में पत्नी लता, तीन बेटियां भावना, पूजा, अंशिका (3) और बेटा सनी हैं। वह मूलरूप से बदायूं के रहने वाले हैं। प्रमोद ने बताया कि सुबह करीब वह घर से काम पर चले गए थे। घर में पत्नी और बच्चे थे। बेटी अंशिका खेलते हुए घर से बाहर निकल गई थी। कुछ देर बाद लता ने देखा अंशिका घर पर नहीं है। लता ने आसपास देखा और घर में तलाश किया। बेटी को आवाज लगाने लगी।
लता ने पति को फोन करके बुलाया।

 

सूचना मिलने के बाद प्रमोद घर पहुंचे। उन्होंने भी परिवार के साथ बेटी को तलाशना शुरू किया। बाद में लोगों के साथ तलाशते हुए टैंक तक पहुंचे तब उन्होंने देखा कि अंशिका टैंक में डूबी हुई है। वह उसको लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय