Thursday, April 10, 2025

मेरठ में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस, भाजपाइयों में आक्रोश

मेरठ। सरधना में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेला में रामलीला के मंच पर रात जमकर अश्लील डांस कराया गया। युवाओं और कार्यक्रम के आयोजकों ने महिला कलाकारों पर जमकर नोट उड़ाए। रागिनी कार्यक्रम में देर रात तक अश्लीलता होती रही। कई बार स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते बची। इसके वीडियो वायरल होने पर भाजपाइयों में आक्रोश है।

 

नगर पालिका के रामलीला मैदान में चल रहे मेला बूढ़ा बाबू का उद्घाटन समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी ने किया। नृत्यांगनाओं ने गीतों पर डांस की प्रस्तुति देते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। दिल्ली से बुलाई गई डांसर ने मुझको राणाजी माफ करना व हट जा ताऊ पाच्छे न गीत पर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। कुछ मंचासीन लोगों ने डांसरों पर नोटों की भी बरसात की। यह देख परिवार के साथ आए दर्शक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में कुछ युवक फरमाइश को लेकर आपस में भिड़ गए।

 

दूसरी कलाकार ने जोर क्यों लगावै पिया, रानी तेरी मैं, घाट पर समझ गया तारा कहानी तेरी मैं। कई कलाकारों ने रागिनी की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभासद संजय सोनी, वीर सिंह भाटी, कासिम अंसारी, शहजाद सितारा, सोनू त्यागी, शानू जैन, यूसुफ अंसारी, इमरान ठाकुर, पंकज टाली, सलीम कुरैशी, शावेज अंसारी, ललित गुप्ता, विनोद जैन, राजीव जैन, राजकुमार शर्मा, पिंकी सोम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में कशिश ने भाषण प्रतियोगिता में मारी बाज़ी, कुमारी भारती रहीं दूसरे स्थान पर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय