Wednesday, September 18, 2024

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कमरे की छत की कड़ी से फंदे पर लटका मिला,परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत की कड़ी से फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने एक साल पहले मेरठ निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था और युवक की पत्नी चार दिन से ननद के घर गई हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत की कडी से फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब एक फाइनेंस कर्मचारी किस्त के रुपये लेने के लिए युवक के घर पहुंचा। गांव निवासी मोनू (29) पुत्र मांगेराम ने करीब एक वर्ष पहले मेरठ निवासी संजना के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब चार दिन पहले संजना अपनी ननद के यहां गई थी। घर पर वह अकेला ही था। एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मी किस्त लेने के लिए उसके घर गया। वहां पर मोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पहले मोनू के माता-पिता की मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद वह अकेला रहता था। उसका बड़ा भाई सोनू दिल्ली में किसी फैक्टरी में नौकरी करता है। वह परिवार सहित वहीं रहता है। बताते हैं कि युवक शराब पीने का आदी था, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। संजना मेहनत मजदूरी करके परिवार की गुजर-बसर करती थी।
सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय