Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में जिम के ऊपर हुक्का बार में पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार

गाजियाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस ने शिवाजी चौक स्थित फिटनेस जिम के ऊपर हुक्का बार में छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार किया। टीम ने वहां से तंबाकू और हुक्का बार का सामान बरामद किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जिम के टॉप फ्लोर पर कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था।

 

 

सूचना मिलने पर तुरंत थाने की टीम ने बार में छापे की कार्रवाई की, जिसमें मौके पर संचालक और मैनेजर यमुना विहार नार्थ ईस्ट दिल्ली के अजय गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बार में चारों तरफ हुक्के का धुआं फैला हुआ था। कई ग्राहक इसका फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि अजय स्थानीय लोगों को कई बार अपना लाइसेंस होने का झांसा देता था। छापे के दौरान पुलिस ने जब उसे लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह खाने-पीने का लाइसेंस दिखा रहा था। टीम ने उसे थाने लाकर पूछताछ भी की। इसके पहले पुलिस ने बाहर से पांच हुक्के, प्लेट, कॉइल और पाइप बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर के तबादले पर लोनी विधायक के समर्थकों ने मनाया जश्न, बोले- 'रामकथा के द्रोही को मिला जवाब'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय