Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में ट्रैक्टर ट्राली में दौड़ा करंट, दो कांवड़ियों की हुई मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र में बीती रात कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली में लगा लोहे का पाइप बिजली की लाइन से छू गया जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट दौड़ गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

ट्रैक्टर-ट्राली में सवार कांवड़ियों को बिजली के झटके लगे लेकिन नंगे पैर ट्राली को पकड़कर चल रहे 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र सानूराम और 23 वर्षीय लखन पुत्र सुरेश निवासीगण कैथल हरियाणा बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कालेज में  भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई और अन्य कांवड़ियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय