Wednesday, May 22, 2024

फर्जी वादों के साथ एक बार फिर सीएम पद प्राप्त करना चाहते हैं केसीआर: प्रियंका गांधी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कोडंगल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य के युवा और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष के कारण तेलंगाना आया और यहां के लोगों की आकांक्षा और बलिदान को पहचानते हुए सोनिया गांधी ने अलग राज्य दिया लेकिन केसीआर के शासन में इस तेलंगाना में कोई भी संतुष्ट नहीं है। किसान बेरोजगार व समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया कि तेलंगाना समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस ने 6 गारंटी दी है। उन्होंने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि केसीआर फर्जी वादों के साथ एक बार फिर सीएम बनने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रियंका ने तेलंगाना चुनाव अभियान के तहत कोडंगल में आयोजित एक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कोडंगल के उम्मीदवार, टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को भारी बहुमत से जिताने का मतदाताओं से आह्वान किया। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति एक हैं और केंद्र में बीजेपी को जरूरत है तो बीआरएस उनका सहयोग कर रही है। बीआरएस और भाजपा का यह गुप्त समझौता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत राष्ट्र समिति के दस साल हो गये हैं। कांग्रेस इन दस सालों से केसीआर के प्रदर्शन पर नजर रख रही है और वह केवल लोगों को लूट रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों को पद मिल रहे हैं। गरीबों के पास देने के लिए कुछ नहीं है। प्रियंका ने कहा कि जो युवा नौकरी पाने के लिए उत्साहित थे वे आज भी बेरोजगार हैं। तेलंगाना के किसान कर्ज में डूब रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं।

प्रियंका ने भारत राष्ट्र समिति की सरकार से पूछा कि क्या आपने दस वर्षों में एक भी जनहित परियोजना बनाई है ? प्रियंका ने पूछा कि सरकार तो कहती थी कि उसके पास गरीबों और महिलाओं को देने के लिए पैसे नहीं हैं, चुनाव पर करोड़ों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों का पैसा अडाणी के पास वापस जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों जो देश की संपत्ति हैं, को अपने दोस्तों के लिए बांट रहे हैं। उन्होंने कहा, ”केंद्र के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन उसके पास मोदी के लिए दो लक्जरी विमान खरीदने के लिए पैसे हैं।”

प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र व संविधान को कमजोर कर रही है और इस के अलावा भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी घोटालेबाज पार्टी के रूप में जाना जाता है। रईसों का तेलंगाना दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो जनता के बारे में सोचे। हम जो धर्म जानते हैं वह लोगों की सेवा करना है।

प्रियंका ने आह्वान किया कि राज्य के सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जनता को नेताओं से सवाल करने का अधिकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाह रही है और राज्य में इस बार सत्ता परिवर्तन का निर्णय हो चुका है। कांग्रेस सरकार आने के बाद सभी समाज के हित को ध्यान में रखकर कांग्रेस 6 गारंटी लागू करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय