Friday, September 20, 2024

केन्द्रीय स्तर पर तथ्यात्मक और सटीक जानकारी भारत सरकार ही दे सकती है- वैष्णव

नयी दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार से जुड़े मामलों में फैक्ट चेक का काम सरकार को भी करना होगा और इसके लिए सही तथा तथ्यात्मक जानकारी सरकार ही दे सकती है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसको लेकर कुछ सवाल उठाये गये हैं लेकिन भारत सरकार से जुड़े मामलों का फैक्ट चेक कर तथ्यात्मक और सही जानकारी सरकार ही दे सकती है।

 

 

इससे पहले एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन ने कहा कि फैक्ट चेक करने का काम क्षेत्रीय स्तर पर करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह काम सिर्फ राजधानी दिल्ली में किया जाता है और अब तक 14 हजार से अधिक फैक्ट चेक किये गये हैं, जिनमें से 9922 इसमें फेल रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय