Saturday, April 12, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में रोहित हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

मेरठ। मवाना में परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने से युवक घायल हो गया था, लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

 

आज सुबह रोहित सेन को चाकू मार कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने सुबह के समय एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।

 

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी गुलाब पुत्र हामिद निवासी गांव बहोडूपुर  को गिरफ्तार करने के बाद चाकू बरामद करने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गुलाब ने दरोगा का पिस्टल छीन कर पुलिस टीम पर फायर करने का प्रयास किया। जबावी  फायरिंग में पैर में गोली लगने से गुलाब घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

बेटे की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं रोहित की गर्भवती पत्नी बेहोश हो गई। छह माह पहले ही रोहित की शादी हुई थी। सोमवार दोपहर को परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में ऑपरेशन शस्त्र: अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय