Thursday, September 19, 2024

जिहादियों से हिन्दू बेटियों और महिलाओं की रक्षा के लिए स्वामी यशवीर महाराज ने पहनाया भगवान वाराह का चित्र

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर कस्बे में हिन्दू बेटियों और महिलाओं की ठाकुर द्वारा मंदिर में एक सभा की गई जिसमें योग साधना आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने हिन्दू बेटियों के गले में भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वाराह का चित्र लाले धागे में डाल कर गांयत्री मंन्त्र के उच्चारण से गले में धारण कराया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज ने बताया आज देश में सनातन धर्म के ऊपर एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों के द्वारा कई प्रकार के जिहाद द्वारा आक्रमण किया जा रहा है उसमें लव जिहाद भी प्रमुख है। विशेष सम्प्रदाय के लोग अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू नाम रखकर हिन्दू लड़कियों को भगाकर ले जाते हैं जब सनातन धर्म की बेटियों व महिलाओं के गले में भगवान वाराह का चित्र रहेगा तो कोई भी लव जिहादी फिर हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद में नही फंसा पायेगा।

 

उन्होंने कहा कि जिस सनातन धर्म की बेटी व महिला के गले में भगवान वाराह का चित्र होगा तो जिहादी उनकी तरफ को देखेगा भी नहीं। भारत में सभी सनातनियों को ये अभियान जोर शोर से चलाना चाहिए क्योंकि भगवान वाराह की कोई भी काट विशेष सम्प्रदाय के जिहादियों के पास नहीं है। कार्यक्रम में बडी संख्या में माता बहन सम्मिलित हुई। कार्यक्रम को ब्रहाचारी मृगेन्द्र ने भी संबोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय