Thursday, April 17, 2025

नोएडा में महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

नोएडा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने आज नोएडा में महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के तहत अमर बलिदानियों, व महापुरषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। अभियान के तहत अंबेडकर पार्क सेक्टर-37 में सांसद एवं लोकसभा की हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कटारिया ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्र को संविधान दिया जो देश के प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान कर रहा है। आज भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए शोषित तथा वंचितों के अधिकारों को सर्वोपरि रखा है। हर घर तिरंगा अभियान पर उन्होंने कहा कि आज हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक, पूरे देश में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया है।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, महेश चौहान, प्रमोद बहल, नरेश शर्मा, प्रदीप चैहान, पंकज झा, सत्यनारायण महावार, गोपाल गौड़, सूरजपाल राणा, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, मधु मेहरा, शिवानी शरद, अमित नागपाल, रिचा सिंह, केशव पंडित, नीरज चौहान, सुनीता शुक्ला, अनिता शर्मा, ममता तिवारी, दिनेश चौहान, मुकेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :  नोएडा में फर्जी एफडी के ज़रिए 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी, कई आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय