Saturday, April 19, 2025

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटनाग्रस्त, नशे में ड्राइवर ने मारी टक्कर

बेंगलुरु। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार कर्नाटक के विजयपुरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक और कार की टक्कर में मंत्री और कार चालक घायल हो गए।

साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए विजयपुरा आई थीं। इसी दौरान यह एक्सीडेंट हो गया।

हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे 50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में मंत्री और कार चालक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें लगी हैं।

बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। उसे फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून को लेकर PM Modi ने हिसार में बोला कांग्रेस पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय