Saturday, April 12, 2025

विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट होने से 09 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर कम होकर 670.12 अरब डॉलर पर आ गया।

 

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.93 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.1 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 588 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 86 करोड़ डॉलर के कम होकर 59.24 अरब डॉलर रह गया।

 

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 12.1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.64 अरब डॉलर हो गया।

यह भी पढ़ें :  आरबीआई क्रेडिट फ्लो बढ़ाने के लिए को-लेंडिंग का करेगा विस्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय