Thursday, September 19, 2024

मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, दाे घायल

मेरठ। मेरठ में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। इन मुठभेड़ों में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी अनिता त्यागी पत्नी रामभूल त्यागी सोमवार शाम को ऑटो से अपने घर जा रही थी। जब अनिता लोहिया नगर सब्जी मंडी के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनीता के कुंडल लूट लिए थे। महिला ने मामले को लेकर लोहियानगर थाने में तहरीर दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की यह लूट करने वाले बदमाश गांव चंदौड़ी के पास दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान लिसाड़ी गेट निवासी बदमाश सुभान के रूप में हुई। उसके दूसरे साथी बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए कुंडल सहित चोरी की पल्सर मोटरसाईकिल और तमंचे बरामद किए। बदमाशों के साथ कई मुकदमे दर्ज है।

उधर किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस को रार्धना गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। पुलिस ने जंगल में पहुंचकर गोकशों को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ पाकर गोकशों ने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान खालिद के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी मुन्नर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए। पुुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के औजार, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय