Wednesday, April 30, 2025

मेरठ में 100 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, अभी तक नहीं मिला मॉडल की हत्या का सुराग

मेरठ। मॉडल विवेक शाहू की हत्या के खुलासे में जुटी पल्लवपुरम पुलिस ने चार दिन में करीब 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन अब तक विवेक के कातिलों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस सर्विलांस आदि की मदद से कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्याकांड को लेकर पुलिस करीबियों पर शक जाहिर कर उनसे भी पूछताछ कर रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

21 अगस्त को कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी मॉडल विवेक शाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप के पास आंनदपाल के खेत के पास आरोपियों ने फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस जांच विवेक की महिला मित्र और दो करोड़ की भूमि बेचने के पहलु से शुरू हुई। शुक्रवार को महिला मित्र पल्लवपुरम थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची। महिला मित्र ने बताया कि उसका दिसंबर 2023 से विवेक से कोई संबंध नहीं है।

 

 

इसके अलावा दो अन्य दोस्तों को भी बुलाया गया है, वह शनिवार को भी बयान दर्ज कराने नहीं आए। पुलिस ने लगभग 4 दिन में कंकरखेडा, मोदीपुरम क्षेत्र और आसपास तक के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। इसके बावजूद पुलिस ने हत्यारोपियों के संबंध में सुराग मिलने की जानकारी नहीं दी है। विवेक की हत्या की कड़ी जोड़ने में पुलिस लगी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। सर्विलांस की टीम और दो अन्य टीम इस घटना के खुलासे में लगी हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय