Friday, September 20, 2024

नोएडा में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, महिला समेत दो घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि हरिकेश शर्मा पुत्र शादी लाल शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार उसका इकलौता बेटा गौरी शंकर शर्मा अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहा था। पीड़ित के अनुसार जब बेटा जीडीबी ढाबा के पास पहुंचा तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में अशोक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा मोहित राघव ड्यूटी पर जा रहा था, तभी नेशनल पेट्रोल पंप छपरौला के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विनीत पुत्र अमर उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दिनेश पाल उम्र 42 वर्ष की मौत हो गई है।
थाना फेस-1 में एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि अमन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-8 के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी मोनिका बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रही थी। सेक्टर-73 के महादेव अपार्टमेंट के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी पत्नी को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी को इस घटना में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय