Thursday, April 17, 2025

मुजफ्फरनगर में सफाईकर्मियों ने नगरपालिका में किया हंगामा,अपमानित करने का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई नायकों ने पालिका में प्रदर्शन के उपरांत ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को एक 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने आये दिन वार्डों में लोगों के द्वारा सफाई कर्मचारियों को अपमानित करने की घटनाओं पर रोष जताने के साथ ही अवकाश के दिनों में काम करने पर ओवरटाइम और प्रतिदिन एक लीटर पेट्रोल दिये जाने की मांग भी की।

ठंडी-गरम वर्दी, संघ कार्यकारिणी का चुनाव, रिटायर्ड कर्मियों के आश्रितों को आउटसोर्स नौकरी सहित अन्य मांग भी की गई। ईओ ने पालिका स्तरीय मांगों पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा सफाई कर्मियों को दिया है।

 

सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उटवाल के नेतृत्व में पालिका प्रांगण में एकत्र हुए सफाई नायकों ने सफाई कर्मचारियों का शोषण होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाजूद जुलूस के रूप में सभी ईओ आवास पहुंचे और अपना 20 सूत्रीय मांग पत्र ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को दिया।

 

 

इस दौरान सफाई नायकों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा लगातार कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है और वार्डों में सफाई कार्य के दौरान कुछ असभ्य लोगों द्वारा भी कर्मचारियों के साथ मारपीट और अपमानित करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पालिका के अफसर कर्मचारियों का साथ न देकर मामला दबाने का दबाव बनाते हैं।

 

 

ज्ञापन में समस्याओं के समाधान के प्रति भी सकारात्मक नजरिया न रखने पर नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि सफाई कर्मियों को अभी तक भी ठंडी और गरम वर्दी का भुगतान नहीं किया गया है। ईओ ने सभी पदाधिकारियों को सफाई कर्मचारी संगठन की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में बी-टेक के छात्र से दिखाई थी फर्जी मुठभेड़, थाना प्रभारी समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय