Thursday, September 19, 2024

मियां मुसलमानों की उत्पादित मछली न खायें- मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लोगों को चेताया है कि मियां मुसलमानों (अवैध घुसपैठिया) द्वारा उत्पादित मछलियां नहीं खाएं, क्योंकि यह मछली खाना स्वस्थ्य के लिए खतरनाक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मछलियों को यूरिया खिलाकर इसका उत्पादन बढ़ाया जाता है। जिस कारण इससे खाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खराब है। मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा की असम में बड़ी संख्या में डायलिसिस करने की मशीन लगाई गई हैं। बावजूद इसके डायलिसिस कराने के लिए लोगों को लाइन लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन मछलियों के खाने से तरह-तरह की बीमारियां हो रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगांव के मियां मुसलमानों ने ऊपरी असम मछली भेजना बंद कर दिया है। इस प्रकार की किसी भी कार्रवाई का असम की जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वास्थ्यसम्मत मछली खाना चाहिए। इस प्रकार की मछली खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है। अत्यधिक यूरिया व्यवहार करके जिस मछली का उत्पादन किया जाता है, उसके खाने की वजह से आज हमारे समाज में धीरे-धीरे किडनी संबंधी बीमारियां काफी बढ़ गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव को नहीं देखते हुए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस मछली को वर्जित करना ही श्रेयस्कर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव को लेकर विधानसभा में काफी चर्चा हो चुकी है। इस पर वह और अधिक कुछ कहना नहीं चाहते हैं। लेकिन, इतना जरुर कहना है कि जब तक हम रहेंगे, हमारा समाज जिंदा रहेगा, तब तक हम अपने समाज व्यवस्था पर किसी भी प्रकार के आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे ऊपर इस प्रकार के आक्रमण करना सही नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने मियां बिहू भी बनाया है। मियां बिहू बनाने वाले अल्ताफ हुसैन को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय