Saturday, May 3, 2025

कैबिनेट मंत्री, डीएम-एसएसपी ने तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारी द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी-कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर मुख्य़ विकास अधिकारी सन्दीप भागिया, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय