Friday, September 20, 2024

आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस रहे पूरी तरह चौकन्ना – एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर 

सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकन्ना रहे। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर एवं डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी द्वारा एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नवीन कानूनों के क्रियान्वयन, अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था तथा आगामी त्यौहारों की तैयारियों के दृष्टिगत गोष्ठी की एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने कहा कि नए कानून का लगातार अध्ययन कर विवेचनाओं की गुणवत्ता बनाई जाए, कार्यशालाओं का आयोजन कर समय-समय पर नए कानून की बारीकियों को समझाया जाए। विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। बैठक में डीआईजी सहारनपुर अजय कुमार साहनी, एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय