Friday, September 20, 2024

मेरठ में अस्पताल के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों को तलाश रही पुलिस

मेरठ। मेरठ में मैक्स केयर अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों पर एक महिला से छेड़छाड़ विरोध पर मारपीट और महिला व उसके देवर को बंधक बनाने का आरोप है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लोहिया नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में पांच सितंबर को भर्ती कराया गया था। महिला की देखभाल के लिए जेठानी अस्पताल में रुकी थी। आरोप है कि छह सितंबर की शाम अस्पताल के कर्मचारी अरमान और फिरोज महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की। महिला ने अपने देवर को घटना की जानकारी दी।

 

शनिवार को देवर महिला के साथ आरोपियों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों को एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी। शोर-शराबा सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया था। रविवार को महिला थाने पहुंची और तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रात तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, नीटू आदि थाने पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय