Tuesday, April 29, 2025

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में छह लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं। हादसा परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा के पास हुआ। घायलों में दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल किशन कुमार शामिल है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला हादसा, काशी टोल प्लाजा की टोल लाइन के पास हुआ। जहां टोल लाइन में लगी एक आल्टो कार को पीछे से आई आई-10 कार ने टक्कर मार दी। आल्टो में सवार दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल किशन कुमार घायल हो गया। किशन कुमार एक मामले में मेरठ आ रहे थे। आई-10 सवार चालक गजेंद्र चौधरी निवासी नोएडा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों कार चालकों ने सीटबेल्ट लगाई थी। हादसे में दोनों की कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

वहीं दूसरा सड़क हादसा भी टोल प्लाजा के पास ही हुआ।  दिल्ली निवासी मनोज रात गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान मनोज को नींद की झपकी आ गई। जिससे उनकी तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर रखे पत्थर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार मनोज, ममता, सोनम व रागिनी घायल हो गईं। टोलकर्मियों ने कार की खिड़की खोलकर घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल में हादसे में घायल सवारों की स्थिति सामान्य है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय