Sunday, February 23, 2025

मेरठ में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अस्पताल कर्मचारी राघव उर्फ उजाला को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 25 दिन से फरार चल रहा था। महिला थाने में तहरीर देते हुए युवती ने बताया था कि भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी राघव उर्फ उजाला मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित दयावती अस्पताल में कर्मचारी है। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

 

 

इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। युवती ने आरोपी की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद युवती ने उसके खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय