Friday, September 20, 2024

शॉर्ट सर्किट से सिग्नल ठप होने से मेरठ सिटी स्टेशन पर खड़ी रही वंदेभारत ट्रेन

मेरठ। बरसात के चलते मेरठ सिटी स्टेशन पर सिग्नल केबल में हुए शॉर्ट सर्किट से सिग्नल ठप हो गए, जिसने आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत के पहिए थम गए। सिग्नल नहीं होने के कारण वंदे भारत मेरठ सिटी स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। सिग्नल ठीक होने पर वंदे भारत को मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया। यह ट्रेन आधे घंटे प्रभावित रही।
देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22457 बुधवार की शाम आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून जा रही थी। मेरठ उनके पहुंचने का समय 6:36 बजे निर्धारित है, जिसका यहां पर दो मिनट का ही स्टॉपेज है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

वंदे भारत निर्धारित समय से 11 मिनट की देरी से 6:47 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर ने दो मिनट के ठहराव के बाद जब उसे आगे के लिए रवाना करने चाहा तो प्लेटफार्म नंबर तीन को सिग्नल डाउन नहीं हो सका। रेलवे कर्मचारी परेशान हो गए।

 

स्टेशन मास्टर ने कर्मचारियों को सिग्नल के पास भेजा तो पाया कि जलभराव होने से सिग्नल में जा रहा बिजली का केबल जल गया था। इसी कारण से सिग्नल डाउन नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सिग्नल कोर के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल बदलने का काम किया।

 

इसी दौरान वंदे भारत के दो मिनट के ठहराव के बाद नहीं चलने पर यात्री परेशान हो गए। तब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सिग्नल खराब होने की जानकारी दी। सिग्नल ठीक होने पर ट्रेन को 7:21 बजे यहां से मुजफ्फरनगर रवाना किया गया। वंदे भारत आधा घंटा प्रभावित रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय