Friday, September 20, 2024

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ, गाजियाबाद नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों सहित लिया भाग

गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सुषमा स्वराज भवन दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल तथा जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील उपस्थित रहे। जिनके द्वारा उपस्थित जनों का स्वच्छता के प्रति मनोबल बढ़ाया गया स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता का संदेश दिया गया। गाज़ियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सफाई मित्रों के साथ प्रतिभाग किया गया। इसी के साथ गाजियाबाद को फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाना है मोटिवेशन प्राप्त किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

नगर आयुक्त ने बताया कि आवास और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में एसबीएम को 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिसके क्रम में गाजियाबाद को मोटिवेशन प्राप्त हुआ। गाजियाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा टीम द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। शहर को फिर से नंबर वन बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया। जिसके लिए विभागों की आंतरिक कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। 17 सितंबर 2024 से दो अक्टूबर 2024 तक गाजियाबाद नगर निगम द्वारा महासफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

जिसमें हिंडन नदी घाट पर सफाई अभियान बृहद रूप में चलेगा। इंदिरापुरम तथा गाजियाबाद नगर निगम के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान चलाया जाएगा। गार्बेज पॉइंट समाप्त किए जाएंगे। जिसके लिए प्लानिंग चल रही है। सफाई मित्रों का विशेष सहयोग गाजियाबाद को नंबर वन बनाने में रहा है। जो कि आगे भी रहेगा कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी में उत्साह है। जिसको बनाए रखा जाएगा और गाजियाबाद को पुण: नंबर वन बनाया जाएगा, सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, अवनिंद्र कुमार अपर नगर आयुक्त वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय