Saturday, April 26, 2025

मेरठ पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत,बोले- स्मार्ट मीटर नई बीमारी

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मेरठ पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी से एकजुट होकर रहने का आहवान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की बिजली संबंधी नीतियां लगातार किसान विरोधी बनती जा रही है। जैसे कि नलकूप पर मीटर, अब एक नई बीमारी स्मार्ट मीटर आ गई है।

 

 

[irp cats=”24”]

गन्ने का मूल्य लागत के अनुसार बढ़ नही रहा है। किसान लगातार घाटे को खेती कर रहा है। किसान बेहद परेशान है संगठन भी लगातार किसान समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। मेरठ भाकियू इकाई ने अभी बहुत बाद आंदोलन कमिश्नरी पर किसान समस्याओं को लेकर किया था हमारा सभी से है कि सब एकजुट होकर संगठन सदस्यता करते रहे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते रहे आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा।

 

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल,सनी प्रधान ,इंद्रपाल सिंह,  बबलू सिसौला, अनूप यादव, मोनू टिकरी, चिंकू, विनय पंघाल, जोनी नंगला, इकराम, सोनू , शेर मोहमद, रजत , हरपाल , रेशपाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय