Tuesday, May 20, 2025

शामली में कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह ,जमकर उड़ा गुलाल 

शामली। जनपद की कलेक्ट्रेट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे जिला अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और शहर के सम्मानित लोगो ने भाग लिया। इस दौरान सभी लोगो ने जिला अधिकारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।जिला अधिकारी ने सभी लोगो से होली का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी प्रशासनिक  अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा कार्यकर्म में शहर के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी होली के रंग में डूबे दिखाई दिए और ढोल नगाड़ों की थाप पर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अधिकारी ने कहा कि होली का पर्व रंगो का पर्व है।इस दिन सभी लोग गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते है।लेकिन कभी कभी होली के दौरान हुड़दंग भी हो जाता है।उन्होंने कहा कि लोगो को किसी भी प्रकार के हुड़दंग से दूर रहकर अपना त्यौहार शतिपूर्वक मनाना चाहिए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय